संवत 2078 का आरंभ 13 अप्रैल से आरंभ होगा
संवत 2078 का आरंभ 13 अप्रैल से आरंभ होगा संवत 2078 का आरंभ 13 अप्रैल से आरंभ होगा और तभी वासन्तिक नवरात्रि भी आरंभ होंगे। चैत्र नवरात्रि मंगलवार से । शास्त्र वचन है कि- *शशि सूर्ये गजारूढा,शनिभौमै तुरगमे।* *गुरौ शुक्रे च दोलायां , बुधे नौका प्रकीर्तिता।* अर्थात सोमवार को आरंभ होने वाली नवरात्रि में दुर्गा माता हाथी पर सवार होकर आती हैं। शनि और मंगल को नवरात्रि आरंभ होने से दुर्गा माता घोड़े पर सवार होकर आती है। गुरु और शुक्रवार को नवरात्र आरंभ होने पर दुर्गा माता झूले पर सवार होकर आती हैंऔर बुधवार को नवरात्र आरंभ होने से दुर्गा माता नाव पर सवार होकर आती हैं।क्योंकि इस बार नवरात्र मंगलवार को आरंभ हो रहे हैं इसलिए दुर्गा माता का वाहन घोड़ा होगा। अंतिम नवरात्रि श्री राम नवमी को होगी ।उस दिन बुधवार है। इसके बारे में भी शास्त्रकारों के वचन हैं कि यदि नवरात्रि की समाप्ति बुधवार को हो तो दुर्गा हाथी पर सवार होकर जाती हैं। इसका फलादेश इस प्रकार है। हाथी पर जब माता जाती है उस वर्ष वर्षा अधिक पड़ती है ।धन्य धन्य खूब होता है। जनता सुखी होती है, किंतु अराजक तत्व देश व धर्म...